Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बस्ती में लालगंज के देईसांड़ स्थित...

होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बस्ती में लालगंज के देईसांड़ स्थित होटल में हड़कंप

#बस्ती_न्यूज

लालगंज क्षेत्र के देईसांड़ स्थित एक होटल में कार्यरत कर्मचारी राम रूप (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भोगीपुर थाना महुली निवासी गंगाराम के पुत्र राम रूप के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। राम रूप पिछले लगभग 25 दिनों से देईसांड़ के ‘दाना पानी’ होटल में काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के अनुसार, मृतक के परिवार में दो भाई गंगाराम और प्रदीप हैं। उनकी माता का नाम सीताबा देवी है। इस आकस्मिक घटना से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं और स्थानीय लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments