Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत:श्रावस्ती के दामोदरा में...

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत:श्रावस्ती के दामोदरा में गाटा संख्या 359 पर जबरन निर्माण का मामला


श्रावस्ती जिले की तहसील जमुनहा के ग्राम पंचायत कुंडा के मजरा दामोदरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। एक पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 359 से कथित कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण करा लिया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर दबाव बनाया गया। पीड़ित का कहना है कि वे न्याय के लिए कई बार तहसील और पुलिस के पास गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में यह भी बताया गया है कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी, लेकिन वह टीम मौके पर जांच करने नहीं पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, गाटा संख्या 359 राजस्व रिकॉर्ड में ‘खाद गड्ढा’ के रूप में दर्ज है, जिस पर विपक्षी द्वारा अतिक्रमण किया गया है। तहसीलदार के आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित ने अब जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। उन्होंने अवैध कब्जा हटवाने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी और जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular