Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विवाद के दौरान बैंक कैशियर की बिगड़ी तबीयत, मौत:महराजगंज में सड़क पर...

विवाद के दौरान बैंक कैशियर की बिगड़ी तबीयत, मौत:महराजगंज में सड़क पर नल लगाने का विरोध कर रहे थे, केस दर्ज


महराजगंज में सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में सड़क पर नल लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर राम आसरे (50) की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम गांव के अली मोहम्मद सड़क पर नल लगा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर राम आसरे सोमवार सुबह करीब सात बजे महराजगंज से अपने पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने सड़क पर नल लगाने का विरोध किया। उनका कहना था कि इससे लोगों के आवागमन में परेशानी होगी। कहासुनी के दौरान बिगड़ी तबीयत नल लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि अली मोहम्मद की दो बहुओं ने राम आसरे से गाली-गलौज की। इसके बाद अली मोहम्मद के भतीजे रिजवान आजम को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। आरोप है कि मोबाइल फोन को हैंड्सफ्री पर रखने के बाद राम आसरे से भी गाली-गलौज की गई। इसी दौरान राम आसरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें तत्काल महराजगंज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम आसरे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने परिवार के साथ महराजगंज में रहते थे और छुट्टियों में पैतृक गांव आते थे। उनके चार बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राम आसरे की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular