श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में अमरूद तोड़ने के विवाद में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक महिला ने बच्चे को अमरूद तोड़ने से मना करने पर बुजुर्ग पर लाठी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धरमौली निवासी 70 वर्षीय मुखलाल शर्मा के रूप में हुई है। रविवार दोपहर वह अपने घर पर अकेले थे। इसी दौरान पड़ोस का एक तीन वर्षीय बच्चा उनके दरवाजे पर लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ने लगा। मुखलाल शर्मा ने बच्चे को अमरूद तोड़ने से मना किया, जिससे बच्चे की मां नाराज हो गई। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ने पर महिला ने लाठी से बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया। हमले में मुखलाल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्यामदेउरवां थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अमरूद तोड़ने से मना करने पर बुजुर्ग की हत्या:श्यामदेउरवां में महिला ने लाठी से पीटकर मार डाला, मामला दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












