महाराजगंज में खराब विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से परेशान उद्यमियों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपा है। संयुक्त व्यापारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता के नेतृत्व में यह पत्र सौंपा, जिसमें तत्काल सुधार की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि महराजगंज के छोटे-बड़े उद्यमी, जो बिजली पर निर्भर हैं, दिन में बार-बार और कई बार फाल्ट ठीक करने के नाम पर होने वाली विद्युत कटौती से अत्यधिक परेशान हैं। जिला मुख्यालय के नगर में सैकड़ों विद्युत आधारित उद्योग संचालित होते हैं। उद्यमियों को अघोषित विद्युत कटौती के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और लेबर कॉस्ट बढ़ने से उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। विद्युत विभाग से कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है। विभाग का कहना है कि सभी उपकरण पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिससे लोड पड़ने पर फाल्ट हो जाता है। कभी-कभी फाल्ट जल्दी ठीक हो जाता है, तो कभी घंटों लग जाते हैं। इस स्थिति से उद्यमियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उनका मानना है कि जब तक पूरी विद्युत सप्लाई व्यवस्था में सुधार (रिफॉर्म) नहीं किया जाएगा, तब तक आपूर्ति व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। संयुक्त व्यापारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और नगर की विद्युत सप्लाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुरानी एवं जर्जर तारों तथा अन्य उपकरणों को तत्काल बदलवाएं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर उसका निस्तारण करवाया जाएगा। इस अवसर पर कन्हैया लाल वर्मा, सरवन वर्मा, विजय अग्रहरी, राधा रमन गुप्त, श्याम वर्मा, संजय, दिनेश प्रसाद साहनी, दिवाकर गुप्ता, बागेश्वर सिंह, विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में खराब बिजली से उद्योग प्रभावित:संयुक्त व्यापारी मोर्चा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












