महराजगंज/फरेन्दा। विकास खंड फरेन्दा की ग्राम पंचायत महुअवा में मंगलवार को ग्राम चौपाल एवं जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड सहित अन्य कई जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ग्रामीण दिनेश सिंह, राजकुमार, विवेक राज, विपिन और छोटू सहित कई लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज के महुअवा में ग्राम चौपाल का आयोजन:ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखीं अपनी समस्याएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












