Homeजिला / लोकल (Local News)लोकसभा में विनियोग (संख्या 3) विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी

लोकसभा में विनियोग (संख्या 3) विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी


लोकसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा ने मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के बीच विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार, 05 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में ‘विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026’ पेश किया। सदन ने विपक्षी सांसदों के सदन में नारेबाजी के बावजूद इस विधयेक पर विचार के बाद ध्वनिमत से इसे मंजूरी दे दी। इसके कुछ ही देर बाद पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
लोकसभा से पारित यह विधेयक 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुछ सेवाओं पर स्वीकृत धनराशि से अधिक खर्च की गई रकम को भारत की संचित निधि से निकालने की अनुमति देना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments