HomeHealth & Fitnessमानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

मानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

बस्ती (रुधौली) – बस्ती जिले के बजाज चीनी मिल रुधौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मझौवा लाल सिंह में मानसून सत्र की बुवाई और गन्ने की स्वस्थ फसलों का जायजा लेने के लिए जिला गन्ना अधिकारी जगभान भदोहिया ने संबंधित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बजाज चीनी मिल रुधौली के गन्ना महाप्रबंधक लवकुश सिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला, सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे तथा विनोद सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी जगभान भदोहिया और महाप्रबंधक लवकुश सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए मानसून सत्र में समय पर गन्ने की उन्नत बुवाई करने, उचित खाद-पानी का प्रबंधन करने और कीट नियंत्रण के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि चीनी मिल के द्वारा 63 कॉलम खतौनी का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके तहत किसान अपना सट्टा अच्छी तरह जांच लें, जिससे उन्हें भविष्य में गन्ना की सप्लाई में किसी प्रकार की भी दिक्कत का सामना न करना पड़े और वे अग्रिम फसल की बुवाई समय पर कर सकें। अंत में अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि बजाज चीनी मिल प्रशासन किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments