Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दो पक्षों में मारपीट:पुरानी रंजिश में घर पर हमला, महिलाओं-बच्चों...

श्रावस्ती में दो पक्षों में मारपीट:पुरानी रंजिश में घर पर हमला, महिलाओं-बच्चों से मारपीट


श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बादल पुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर कथित हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि दर्जनों लोगों ने उनके घर पर हमला किया, महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की और नकदी व जेवरात लूट लिए। पीड़ित परिवार के अनुसार, हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की, घर का दरवाजा और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी, फिर जबरन घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद हमलावरों ने महिलाओं, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर लगभग 4.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कई जेवरात भी अपने साथ ले गए। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, लूटी गई नकदी व जेवरात की बरामदगी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मामले में हरदत्तनगर गिरंट थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments