Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट:भद्रेश्वरनाथ से घघौवा चौकी...

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट:भद्रेश्वरनाथ से घघौवा चौकी तक 19 मेडिकल कैंप तैयार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में आगामी कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाबा भद्रेश्वर नाथ शिव मंदिर से घघौवा चौकी तक कुल 19 मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं। इन कैंपों पर चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों और अन्य मेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है। प्रत्येक कैंप पर आवश्यक दवाइयां, प्राथमिक उपचार सामग्री, पट्टियां और सर्पदंश के इंजेक्शन सहित जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी स्वास्थ्य इकाइयों को आवश्यक संसाधनों और चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। भद्रेश्वर नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश गिरी ने जानकारी दी कि समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, विश्राम और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया गया कि 8 अगस्त को कांवड़ियों की टोली अयोध्या धाम स्थित सरयू नदी से पवित्र जल लेकर पैदल बस्ती के लिए रवाना होगी। बाबा भद्रेश्वर नाथ शिव मंदिर में 10 अगस्त की रात्रि 1 बजे से भगवान शिव का जलाभिषेक प्रारंभ होगा, जो 11 अगस्त की शाम तक चलेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments