नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार की मध्य रात्रि को भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए पहुंचे पांच दमकल कर्मी आग बुझाते समय दीवार एवं लोहे की बीम गिरने की वजह से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के चलते पुलिस विभाग में शोक की लहर है।पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि को थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में स्थित आईएलजीआईएम कंपनी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का कार्य होता है उसमें आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। इसी दौरान कंपनी की साइट की एक दीवार एवं लोहे की बीम अचानक गिर गई।
जिसके कारण फायर सर्विस के कर्मचारी मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार एवं फायरमैन रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आज तड़के को चिकित्सकों द्वारा फायरमैन रोहित यादव एवं मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल को मृत घोषित कर दिया गया।
अन्य तीन कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है। उनका उपचार चल रहा है।मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। पुलिस इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












