Homeजिला / लोकल (Local News)सीएम विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

सीएम विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार


मामला कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित रैली से जुड़ा

चेन्नई। डीएमके नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने उनके चेन्नई स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।
मामला कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली से जुड़ा है। आरोप है कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामले में कार्रवाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया था और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments