लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में “ नशा मुक्ति पखवाड़ा ” के अंतर्गत मंगलवार को विकसित भारत ” विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन “ विकसित भारत ” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशे के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी ली। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने बताया कि “ नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। युवा वर्ग को इस दिशा में जागरूक एवं प्रतिबद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसपी. सिंह ने कहा कि “ नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करते हैं,बल्कि उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
भातखण्डे विवि में नशा मुक्त को लेकर लिया सामूहिक शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












