लखनऊ। क्षेत्र की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘मदर सेवा संस्थान’ द्वारा बाल एवं युवा रंगमंच के एक वर्षीय विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ बीकेटी स्थित कोटवा में किया गया। इस दूरगामी पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में छिपी अभिनय प्रतिभा को तराशना और उन्हें रंगमंच के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य प्रशिक्षक एवं प्रख्यात रंगमंच विशेषज्ञ महेश चंद देवा ने शिरकत की। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित बच्चों को नुक्कड़ नाटक ,स्ट्रीट प्ले की गूढ़ विद्याओं और तकनीकी बारीकियों से बेहद आत्मीय और सरल ढंग से अवगत कराया। देवा ने बच्चों को सिखाया कि कैसे बिना किसी आधुनिक तामझाम, माइक या स्टेज के, केवल अपनी आवाज की खनक, बुलंद संवाद अदायगी और सटीक शारीरिक हाव-भाव के दम पर सड़क पर चलती भीड़ को बांधा जाता है। उन्होंने अभिनय के दौरान टीम वर्क, सामूहिक तालमेल और तात्कालिक प्रस्तुति के महत्व को भी रेखांकित किया।
बाल एवं युवा रंगमंच कोर्स का आगाज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












