लखनऊ। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कल बुधवार को सभी 75 जनपदों में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्धशाला विकास एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे।
पशुधन एवं दुग्ध विकास के अपर मुख्य सचिव मुकश कुमार मेश्राम एवं दुग्ध आयुक्त के0 धनलक्ष्मी ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का मुख्यालय से वेब लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, दुग्ध संघों के प्रतिनिधियों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों, दुग्ध समितियों को आंमत्रित किया गया है। मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का जूम लिंक के माध्यम से प्रसारण कराया जाएगा।












