HomeHealth & Fitnessवेक्टर जनित बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण पर चर्चा

वेक्टर जनित बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण पर चर्चा

लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से मंगलवार को एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय “ उत्तर प्रदेश में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति: विसराल लीशमैनियासिस एवं लिम्फैटिक फाइलेरियासिस ” है। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन  के राज्य एनटीडी समन्वयक  डॉ.तनुज शर्मा मुख्य वक्ता रही। डॉ.तनुज शर्मा जनस्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान के प्रख्यात विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे विश्व स्वास्थ्य संगठन ,डब्ल्यूएचओ भारत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के राज्य समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। वे राज्य भर में वेक्टर जनित बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण, निगरानी और उन्मूलन रणनीतियों के क्रियान्वयन में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। 

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments