महराजगंज के बीर बहादुर नगर स्थित पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है, जिससे राहगीरों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल यात्री, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। टूटी रेलिंग के कारण पहले भी एक व्यक्ति साइकिल सहित नीचे गिर चुका है। गनीमत रही कि उस समय उसकी जान बच गई, लेकिन भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुभावती देवी ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि रेलिंग को जल्द नहीं बनवाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रामसूरत, लव कुश और बीर बहादुर सहित अन्य ग्रामीणों ने भी जनहित को देखते हुए पुल की रेलिंग की शीघ्र मरम्मत की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बीर बहादुर नगर पुल की टूटी रेलिंग, हादसों का कारण:ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की, विभाग पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












