HomeHealth & Fitnessजनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं...

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल तेज कर दी है। जुलाई माह में 77 पात्र बालक-बालिकाओं का मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) में आवेदन कराया गया, जबकि 14 बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन कराया गया।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में शिक्षा से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को पात्र बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 20 जुलाई को बरहज विकासखंड के ग्राम मोहर की एक बालिका ने जनता दर्शन में शिक्षा और भरण-पोषण के लिए आवेदन दिया था। महिला कल्याण विभाग ने उसका मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में आवेदन कराने के साथ ही महिला डिग्री कॉलेज, देवरिया में प्रवेश भी कराया।

इसके अलावा उक्त बालिका का चयन विशेष लोक अदालत के अवसर पर छात्रवृत्ति योजना के तहत भी किया गया है, जिससे उसकी उच्च शिक्षा जारी रखने में सहायता मिलेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्कन्द मिश्र ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी शिक्षा, संरक्षण और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments