#बस्ती_न्यूज
लालगंज पुलिस ने रामरूप उर्फ झकड़ी हत्याकांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना तीन दिन पहले थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बा स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट में हुई थी। पुलिस के अनुसार, रामरूप की हत्या बकाया पैसा मांगने को लेकर की गई थी। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक धीरज कुमार चौधरी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया था। हत्या में शामिल दूसरे नामजद अभियुक्त मुलायम यादव, जो संतकबीरनगर जिले के इटौवा गांव का निवासी है, उसे मंगलवार दोपहर बाद बस्ती-महुली मार्ग पर मथौली छठघाट के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि रामरूप की हत्या रेस्टोरेंट मालिक से बकाया पैसा मांगने के कारण हुई थी। दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक रामरूप उर्फ झकड़ी (पुत्र गंगाराम कन्नौजिया) संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत भोगीपुर गांव का रहने वाला था। वह बस्ती के लालगंज थानांतर्गत देईसांड़ कस्बे में दाना पानी रेस्टोरेंट में काम करता था और वहीं रहता था। पूछताछ में पता चला कि श्रावण मास के चलते रेस्टोरेंट बंद किया जा रहा था, क्योंकि नॉन-वेज नहीं चलेगा। इसी बात पर रामरूप अपना बकाया पैसा मांग रहा था। कहासुनी के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद रामरूप की हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर को रेस्टोरेंट के बेसमेंट में उसका शव नग्न अवस्था में मिला था। मृतक के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर देईसांड़ निवासी रेस्टोरेंट संचालक धीरज चौधरी और संतकबीरनगर जिले के इटौवा निवासी मुलायम के खिलाफ हत्या सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
झकड़ी हत्याकांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार:रेस्टोरेंट मालिक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












