लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद जब दोनों उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक बाहर निकले, तब तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान दोनों नेता एक ही छाते के नीचे मुस्कुराते हुए नजर आए। यह तस्वीर खुल वायरल हो रही है जिसकी राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है। इस तस्वीर का संदेश साफ है कि हम साथ-साथ हैं।












