महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव और लगातार बारिश के कारण सांप काटने, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. अनास ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण जलभराव और दूषित पानी के सेवन से उल्टी-दस्त तथा डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, खेतों और झाड़ियों में काम करने वाले लोगों में सांप काटने की घटनाएं भी अधिक सामने आ रही हैं। अस्पताल में ऐसे सभी मरीजों का तत्काल उपचार किया जा रहा है और आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डॉ. अनास ने लोगों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी पीएं, बासी भोजन से बचें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर उपचार मिल सके और गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज अस्पताल में बढ़े सांप काटने के मरीज:उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मामले भी सामने आए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












