महराजगंज में सोमवार रात चौकीदार दंपती के साथ हुई वारदात से सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक युवक ने पहले चौकीदार पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया, फिर उसकी पत्नी को परित्यक्त रेलवे कॉलोनी में ले जाकर दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर मंगलवार भोर करीब चार बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल चौकीदार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए मामला पुलिस के अनुसार, बृजमनगंज रेलवे कॉलोनी में चौकीदार अपनी पत्नी के साथ रात में सो रहा था। इसी दौरान आरोपी नीरज पाण्डेय वहां पहुंचा और चौकीदार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी चौकीदार की पत्नी को जबरन पास की परित्यक्त रेलवे कॉलोनी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घायल चौकीदार ने किसी तरह रेलवे कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके साथ ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद महिला परित्यक्त रेलवे भवन से बरामद हुई, जिसके बाद उसे भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रातभर दबिश, सुबह 4 बजे आरोपी गिरफ्तार घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब चार बजे महुलानी गांव के मोड़ से आरोपी नीरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महुलानी ग्राम सभा के सिकंदरपुर टोला का रहने वाला है। पुलिस क्या बोली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। दोनों का इलाज जारी घायल चौकीदार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में रेलवे कॉलोनी में चौकीदार पर रॉड से हमला:पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी रातभर की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












