- 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन के पटल पर 59,019.54 करोड़ रुपये का बजट रखा।
वित्त मंत्री ने बताया कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं और विभिन्न विभागों की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बजट में कुल 59,019.54 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
अनुपूरक बजट में 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व व्यय के लिए जबकि 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित किए गए हैं। पूंजीगत व्यय का बड़ा हिस्सा राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लंबी अवधि की विकास परियोजनाओं को गति देने में खर्च किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस बजट के माध्यम से प्रदेश में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और विभिन्न विभागों की जरूरी योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।












