सदर तहसील अंतर्गत सोहरौना तिवारी से बभनौली चौराहे को जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर नरकट की घनी झाड़ियां फैल गई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को एक-दूसरे को पास देने में परेशानी होती है। सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। झाड़ियों में छिपे पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग के किनारे उगी नरकट की झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र झाड़ियों की कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। ग्रामीण मोहम्मद सलीम खान, सरफराज खान, अनिल मणि तिवारी, मोनू पाण्डेय और सन्तोष सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में नरकट की झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा:सोहरौना तिवारी-बभनौली संपर्क मार्ग पर राहगीर परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












