श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र स्थित जोगनी गांव में राप्ती नदी में 17 वर्षीय युवती प्रतिभा डूब गई। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अभी तक युवती का शव बरामद नहीं हो सका है। वह किन परिस्थितियों में नदी में डूबी, इसका स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभा की तलाश लगातार जारी है और एसडीआरएफ की टीम नदी में गहन खोजबीन कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल भी कर रही है।
राप्ती नदी में किशोरी डूबी:श्रावस्ती में SDRF टीम तलाश में जुटी, डूबने की वजह का जांच शुरू
RELATED ARTICLES












