Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लाइनमैन की करंट लगने से मौत:निरंजनपुर गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करते...

लाइनमैन की करंट लगने से मौत:निरंजनपुर गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करते समय हादसा

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव के पास रविवार को विद्युत आपूर्ति बहाल करते समय एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन राजू विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाइनमैन राजू विद्युत आपूर्ति ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। कार्य के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। विद्युत विभाग भी यह पता लगाने में जुटा है कि मरम्मत कार्य के दौरान लाइन में करंट कैसे प्रवाहित हुआ। मृतक के परिजन लाइनमैन का शव लेकर प्रतापपुर फीडर पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सीओ कलवारी बृजेश सिंह, थाना प्रभारी नगर राम प्रसाद यादव और करहली चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने परिजनों को समझाया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments