HomeHealth & Fitnessदेश में अब 99.92 फीसदी गांवों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध : पंकज...

देश में अब 99.92 फीसदी गांवों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध : पंकज चौधरी

नई दिल्ली। भारत ने लगभग सभी गांवों में बैंकिंग की सुविधा पहुंचाकर बैंकिंग कवरेज के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

देश में अब लगभग 99.92 आबादी वाले गांवों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि भारत ने लगभग हर जगह बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। देश के आबादी वाले 99.92 फीसदी गांवों में अब पांच किलो मीटर के दायरे में बैंकिंग आउटलेट की सुविधा उपलब्ध है।

चौधरी ने सदन को बताया कि बैंकों द्वारा जन धन दर्शक(जेडीडी) ऐप पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार 99.92 फीसदी आबादी वाले 6,01,328 गांवों में से अब 6,00,868 गांवों में 5 किमी के दायरे में एक बैंकिंग शाखा जिसमें बैंक, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) मौजूद है।

वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि 17 जुलाई, 2026 तक देश भर में फैले बैंकिंग नेटवर्क को 1.81 लाख से ज्यादा बैंक शाखाओं, 17.36 लाख बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट और 1.65 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेंटर्स का सहयोग मिल रहा है, जो शहरी, ग्रामीण और दूर-दराज़ के इलाकों में वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

पंकज चौधरी ने बताया कि 17 जुलाई तक देश में कुल 58.77 करोड़ धानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) बैंक खाते खोले गए हैं। इन खातों में कुल मिलाकर 3,12,414 करोड़ रुपये की राशि जमा थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments