HomeHealth & Fitnessवाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, राजमिस्त्री की अज्ञात वाहन की टक्कर से...

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, राजमिस्त्री की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम सड़क पार कर रहे एक अधेड़ की अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, छोटा मीरजापुर गांव की दलित बस्ती निवासी नरेश (52) सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बरईपुर गांव के सामने हाईवे पार कर रहे थे।

इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसा संभवतः एक ट्रेलर की टक्कर से हुआ। मृतक राजमिस्त्री का कार्य करते थे और अपने पीछे चार पुत्र तथा दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

चौकी प्रभारी नारायणपुर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं थाना प्रभारी अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments