श्रावस्ती में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा साइबर जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सोमवार को पुलिस टीमें गांवों, कस्बों और विद्यालयों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मी महिलाओं और छात्राओं को कानून, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही, उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक सहायता और कानूनी सलाह भी प्रदान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में शक्ति मोबाइल टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। यह टीम सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन कार्यक्रमों में छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’, सुरक्षित विद्यालय वातावरण, महिला सुरक्षा कानून, सड़क सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए, पुलिस लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल और ओटीपी साझा करने से जुड़े खतरों के प्रति भी सचेत कर रही है। अभियान के दौरान साइबर हेल्पलाइन 1930 के साथ-साथ वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इस जागरूकता अभियान के तहत घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, आत्मरक्षा और महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से यह अभियान जिलेभर में लगातार जारी रहेगा।
श्रावस्ती पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर:साइबर जागरूकता के लिए गांव-गांव में चलाया जा रहा अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












