Homeजिला / लोकल (Local News)ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के दमदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने...

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के दमदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने दी बधाई….


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः एक्स पोस्ट में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल के प्रदर्शन पर गर्व और खुशी जताते हुए विजेताओं को बधाई दी।
भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ” इस बात की खुशी है कि भारत ने 39 मेडल जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं। पदक जीतने वालों को बधाई। पूरे गेम्स के दौरान हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण दिखाया है।
उनकी कड़ी मेहनत हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य की कोशिशों के लिए पूरे भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।”उल्लेखनीय है कि भारतीय समयानुसार देररात स्कॉटलैंड में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो गया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषभ रिखीराम, शंकर महादेवन जैसे कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
पदक तालिका में मेजबान स्कॉटलैंड और भारत संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 70 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 171 पदक जीते और मेडल टैली में सबसे ऊपर रहा।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular