श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के ग्राम पंचायत भटपुरवा खुर्द में बीती रात हुई तेज बारिश के कारण गांव के मुख्य रास्तों और गलियों में जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर फिसलन के कारण लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल ऐसी ही स्थिति बनती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था करने और खड़ंजा व नाली का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।
भटपुरवा खुर्द में बारिश से जलभराव:मुख्य रास्तों पर पानी जमा, ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत
RELATED ARTICLES












