श्रावस्ती जिले के तुरहनी बलराम ग्राम सभा में एक कच्चे रास्ते पर हल्की बारिश से भी पानी जमा हो जाता है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। घरों के सामने स्थित यह कच्चा मार्ग बारिश के पानी से भर जाने के कारण कीचड़ में बदल जाता है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि थोड़ी सी भी बारिश होने पर रास्ता दलदल बन जाता है। घर से बाहर कदम रखते ही उनके पैर कीचड़ में धंस जाते हैं। राकेश, उमेश, हरीश और सुरेश सहित कई ग्रामीणों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से इसके समाधान की मांग की है।
तुरहनी बलराम में कच्चा रास्ता जलमग्न:हल्की बारिश से भी आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी
RELATED ARTICLES












