बृजमनगंज क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल (जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी) पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उलमा-ए-कराम के अनुसार, यह पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के अवसर पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। बदलबाग, नरायनजोत और लेहड़ा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मदरसों, मस्जिदों और घरों को सजाने का काम तेजी से जारी है। लोग रंग-बिरंगी झालरों, लाइटों और अन्य सजावटी सामान से धार्मिक स्थलों और अपने घरों को आकर्षक रूप दे रहे हैं। जगह-जगह साफ-सफाई के साथ सजावट का कार्य भी किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की टोलियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों और जुलूसों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच, बृजमनगंज पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और पर्व को आपसी भाईचारे, शांति तथा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज:26 अगस्त को मनाया जाएगा पैगंबर मोहम्मद का यौमे पैदाइश पर्व
RELATED ARTICLES












