श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में सोमवार को 10 रबी उल अव्वल के अवसर पर एक जलसे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात संपन्न हुआ। इस कड़ी में आज मंगलवार रात 11 रबी उल अव्वल को एक जुलूस निकाला जाएगा, जबकि कल बुधवार 12 रबी उल अव्वल को कस्बे में मुख्य जुलूस निकलेगा। सोमवार को आयोजित जलसा रात 9 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ। कार्यक्रम स्थल पर एक सुसज्जित पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु (अकीदतमंद) मौजूद रहे। स्टेज से नातख्वान और ओलमा-ए-किराम द्वारा अपनी तकरीरें और नात-ए-पाक पेश किए गए। यह जलसा रबी उल अव्वल के सिलसिलेवार कार्यक्रमों का हिस्सा था, जो 1 रबी उल अव्वल से शुरू होकर 10 रबी उल अव्वल को समाप्त हुआ। इन आयोजनों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
12 रबी उल अव्वल का मुख्य जुलूस कल:नासिरगंज में आज रात निकलेगा जुलूस, जलसा देर रात संपन्न हुआ
RELATED ARTICLES












