Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सांसद के लोकार्पण के बाद तोड़ा सड़क का शिलापट्ट:माझा मानपुर के ग्रामीण...

सांसद के लोकार्पण के बाद तोड़ा सड़क का शिलापट्ट:माझा मानपुर के ग्रामीण बोले- विकास कार्य का अपमान

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर ब्लॉक स्थित माझा मानपुर ग्राम सभा में सड़क निर्माण के शिलान्यास से जुड़े शिलापट्ट को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़क का शिलान्यास सांसद राम प्रसाद चौधरी ने किया था। हाल ही में सांसद ने सड़क का लोकार्पण भी किया था। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का निर्माण गांव में आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराया गया है। सड़क बनने और लोकार्पण के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल था। इसी बीच शिलापट्ट तोड़े जाने की घटना सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने शिलापट्ट तोड़े जाने की घटना पर दुख जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए विकास का माध्यम है। ऐसे में शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त करना विकास कार्य का अपमान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर शिलापट्ट क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों से विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की है। ग्रामवासियों ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर किसी भी तरह की राजनीति या तोड़फोड़ से क्षेत्र का नुकसान होता है। लोगों ने सांसद राम प्रसाद चौधरी की ओर से कराए गए विकास कार्यों का सम्मान करने और ऐसे कृत्यों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular