Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वीरगंज-कथरा माफी मार्ग गड्ढों में तब्दील:आवागमन में स्कूली बच्चों और राहगीरों को...

वीरगंज-कथरा माफी मार्ग गड्ढों में तब्दील:आवागमन में स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा विकास खंड में वीरगंज बाजार से कथरा माफी तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय गड्ढों के कारण मोटरसाइकिल पर हिचकोले खाते हुए देखे गए। सड़क की इस दयनीय स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जमुनहा के खंड विकास अधिकारी (BDO) द्वारा इस संबंध में कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यापारियों और अभिभावकों ने जिलाधिकारी श्रावस्ती से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular