
फिरोजाबाद, नगर में बन रहा निर्माणाधीन पुल से लोहे का पाईप एक श्रमिक सिर पर गिरने के दौरान घायल हो गया चौराहे पर ड्यूटी कर रहा होमगार्ड का जवान उसे लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर उपचार आया
सुहागनगरी में नगला भाऊ के समीप से अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय तक बन रहा निर्माणाधीन पुल से एक लोहे का पाइप कारखाने से कार्य कर साइकिल से लौट रहे श्रमिक मनीष कुमार निवासी हुमायूंपुर के सिर पर गिर पड़ा। जिसके दौरान उसे गम्भीर चोट आयी। और वह अचेत होकर वही गिर पड़ा। उसे घायल अवस्था मे चौराहे पर ड्यूटी कर रहा होमगार्ड का जवान उपचार के लिये सरकारी ट्रॉमा सेंटर आया। जहॉ चिकित्सक द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया।
गौरतलब है, कि इस निर्माणाधीन पुल से गिरकर एक श्रमिक की मौत के अलावा अन्य घटनाये भी हो चुकी है। लेकिन पुल को बनाने ठेकेदार द्वारा बहुत ही लापरवाही बरती जा रही है। जिसमे कार्य के दौरान कोई पर्दा व जाली आदि नही लगाई गयी, और न ही कोई ऐसी व्यवस्था की जाती है। जिससे इसके समीप से निकलते वक्त राहगीर अथवा वाहन चालक को कोई जानकारी पुल पर चल रहे कार्य के समय दी जाती हो। जिससे किसी तरह की वस्तु के गिरने से किसी को कोई चोट आदि लगने से रोका जा सके।
निर्माणाधीन पुल से लोहे का पाईप गिरने से श्रमिक घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












