जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रैकसूट प्रदान कर किया सम्मानित
मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करें-जिलाधिकारी
श्रावस्ती। आज सोमवार को जिला स्तरीय बालिका एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सभी बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रतियोगिता का समापन जिलाधिकारी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में विभिन्न खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे हमारे छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बन सकते है।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में (50 मीटर दौड़) में प्रथम रीता, द्वितीय राबिया, तृतीय दिव्यांशी, कक्षा 6 से 8 (100 मीटर दौड़) में प्रथम सानिया बानो, द्वितीय अनामिका, तृतीय खुशबू, कक्षा 9 से 12 (100 मीटर दौड़) में प्रथम संजना देवी, द्वितीय कुलसुम, तृतीय लक्ष्मी, बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम राबिया सफीक, द्वितीय उड़ीसा, तृतीय हरीश, कक्षा 6 से 8 तक प्रतियोगिता में प्रथम सानिया बानो, द्वितीय मानसी प्रजापति, तृतीय नंदिनी, कक्षा 9 से 12 में प्रथम डिंपल, द्वितीय ममता शर्मा, तृतीय विनीत शर्मा रहीं। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक प्रथम अवनी यादव, द्वितीय सुरभि जायसवाल, तृतीय जानवी शुक्ला, कक्षा 6 से 8 तक प्रथम आराध्य शुक्ल, द्वितीय प्रिया, तृतीय मिस्टी सिंह, कक्षा 9 से 12 तक प्रथम वैष्णवी पासवान, द्वितीय अंकु गौतम, तृतीय ज्योति देवी रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक में विजेता टीम प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया, हरिहरपुर रानी एवं उपविजेताएम.ए. करियर अकादमी रहीं। कक्षा 6 से 8 तक प्रतियोगिता में विजेता कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरिहरपुर रानी एवं उपविजेता कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सिरसिया रही। कक्षा 9 से 12 तक प्रतियोगिता में विजेता कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सिरसिया एवं उपविजेता राजकीय हाई स्कूल, गोठवा रही।
अन्त में जिला क्रीडाधिकारी ने जिलाधिकारी को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर का सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला क्रीडाधिकारी बृजेश कुमार सोनी सहित खेल प्रशिक्षक व अन्य कर्मचारी तथा भारी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।












