Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुरन्दरपुर में 15 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार:चोरी के चांदी के आभूषण...

पुरन्दरपुर में 15 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार:चोरी के चांदी के आभूषण बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई


पुरन्दरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने वांछित आरोपी कन्हैयालाल पुत्र सुरेश, निवासी टेढ़ी, थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह मामला 22 जुलाई 2026 का है। ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए केएमसी हॉस्पिटल महराजगंज गए थे, जब उनके घर में ताला लगा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने छत के जीने की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर तथा नकदी चोरी कर ली थी। इस घटना के संबंध में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 181/2026, धारा 305A, 331(3) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल के पास से सफेद धातु के 2 ब्रेसलेट, सफेद धातु की 2 बड़ी पायल, सफेद धातु की 2 छोटी पायल और लाल नग लगी सफेद धातु की 4 बिछिया बरामद की हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना पुरन्दरपुर में चोरी के मुकदमे के अलावा मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3(1)ध, 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव, कांस्टेबल आदित्य यादव, कांस्टेबल हर्षित विशेन और कांस्टेबल अमन सिंह शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments