HomeHealth & Fitnessखाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को...

खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना 

  • जांच में जुटी पुलिस

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास स्थित एक प्लाटिंग साइड पर रविवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा देख उधर से गुजरे लोंगो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।

प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे के करीब क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास प्लाटिंग साइड पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज राम सागर गुप्ता ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगो को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया,लोगों के द्वारा शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ज्योतिनगर की महिला मन्नू कुमारी  मृतक की पहचान अपने पति 35 वर्षीय मनोज मांझी के रूप में पहचान करते हुये बताया कि पति अत्यधिक शराब पीने के आदी थे, पत्नी ने ही अत्यधिक शराब पीने से पति की मौत होने की आंशका जाहिर की, मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments