Homeदेश (National)पाकिस्तान में रैली में बड़ा बम धमाका, अब तक 7 की मौत;...

पाकिस्तान में रैली में बड़ा बम धमाका, अब तक 7 की मौत; 20 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में सात लोगों की जान गई है और 20 लोग घायल हुए हैं। यह हमला स्वात जिले के काबल थाने में हुआ है। मौके पर राहत-एवं बचाव कार्य अभियान चल रहा है। किस्तानी अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक स्वात घाटी में आतंकी घटनाओं के खिलाफ काबल चौक पर बड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान थाने के गेट पर जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद विरोध प्रदर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। तीव्र धमाका होने के कारण इसकी चपेट में बड़ी संख्या में लोग आए हैं। घायलों को नजदीकी सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी Gen Z प्रोटेस्ट, हजारों की भीड़ सड़कों पर; आजादी के लगे नारे

एक दिन में आतंक की दूसरी घटना

खैबर पख्तूनख्वा में यह एक दिन में दूसरी आतंकी घटना है। राजधानी पेशावर में इस्लामाबाद मोटरवे टोल प्लाजा के पास एक आईईडी धमाके में दो पुलिसकर्मी घायल हुए। इससे पहले 30 जुलाई को ही हांगू में एक पुलिस चौकी से विस्फोटकों से भरी गाड़ी भिड़ा दी गई थी। इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों समेत 11 लोगों की जान गई थी।

24 जुलाई को टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में एक और पुलिस चौकी को निशाना बनाया था। इसमें 12 सैनिक, दो पुलिसकर्मी और एक वन अधिकारी की जान गई थी। 10 मई को खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में ही एक कार बम धमाके में 21 जवानों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें: उजैर बलोच के भाई जुबैर पर ‘धुरंधर’ अंदाज में फायरिंग, ल्यारी में बवाल

सुलग रहा खैबर पख्तूनख्वा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की हालत बेहद चिंताजनक है। यहां आतंकी हमलों की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों की तुलना में कई गुना बढ़ चुकी हैं। अफगानिस्तान के साथ तनाव के बीच हमलों की संख्या में बेहद इजाफा हुआ है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के आंकड़ों के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा में जुलाई में आतंकवाद से जुड़ी 154 मौतें दर्ज की गईं। जून महीने में यह संख्या 75 थी। मतलब सिर्फ एक महीने में ही 105 फीसद का इजाफा हुआ है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments