Homeदेश (National)निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ की कोकीन बरामद, 2 नाइजीरियन महिलाएं...

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ की कोकीन बरामद, 2 नाइजीरियन महिलाएं अरेस्ट

दिल्ली में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने एक संयुक्त अभियान चलाकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट दिल्ली-एनसीआर में फैला हुआ है। दोनों टीमों ने मिलकर स्टेशन से 20 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ में दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी ने बताया कि दोनों विदेशी महिलाओं के पास से 2.300 किलो कोकीन बरामद की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। यह मामला शुक्रवार (31 जुलाई) का है।

यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना: सिलेंडर रिफिल नहीं करा रहे करोड़ों लोग, सरकार का लक्ष्य अधूरा

शक के आधार पर हुई कार्रवाई

दरअसल, निजामुद्दीन स्टेशन पर यात्रियों से संबंधित अपराध, यात्रियों के सामानों की चोरी और मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए RPF/GRP अभियान चला रही थीं। इसी दौरान हजरत निजामुद्दीन स्टेशन थाने के RPF इंस्पेक्टर संजीव वर्मा और GRP इंस्पेक्ट शम्भूनाथ की टीम ने गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दो नाइजीरियन महिलाओं को देखा तो उन्हें शक हुआ।

टीम ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की

ऐसे में पुलिस की टीम ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की। इस दौरान जब दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो चिकांसो जेम्स नाम की महिला के बैग से 11 पैकेट कोकीन पाई गई। टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों को अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव के ऊपर हमला, चाकू लेकर पहुंचा शख्स; समर्थकों ने पीटा

NDPS Act में केस दर्ज

बरामद किए गए 11 पैकेट अलग-अलग रंग के थे। पैकेटों को फाड़कर नारकोटिक्स चेकिंग किट से चेक किया गया तो उसके अंदर कोकीन मिला। दूसरी नाइजीरियन महिला का नाम हैपिनेस ओकाए है। RPF और GRP ने कार्यवाही करते हुए दोनों महिलाओं को थाना GRP हजरत निजामुद्दीन लाकर FIR दर्ज कर ली। केस NDPS Act में दर्ज किया गया है। GRP ने दोनों नाइजीरियन महिलाओं को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लेकर जांच कर रही है।

दोनों फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अपराधियों की धर-पकड़ हेतु RPF के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त दिल्ली मण्डल के निर्देशन में किया। इस अभियान में कॉस्टेबल विनोद, हेड कॉस्टेबल सुखपाल, WC पूजा और रेलवे यूनिट के स्पेशल सेल के कॉस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments