Homeक्राइम (Crime)आगरा में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी...

आगरा में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार; 1.58 लाख नकद और 25 मोबाइल बरामद

आगरा: थाना जगदीशपुरा पुलिस ने शनिवार को जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,58,530 रुपये नकद, 25 मोबाइल फोन, दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जगदीशपुरा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नीलम एन्क्लेव के पास ओम फैक्ट्री के सामने स्थित एक बंद मकान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

Also Read: UP: बलिया में पत्नी की हत्या की कोशिश, मायके पहुंचे पति ने सरेआम तान दी पिस्टल, बाल-बाल बची जान, पति गिरफ्तार

सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बाद मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान फड़ से 1,53,460 रुपये नकद तथा आरोपियों की जामा तलाशी से 5,070 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा 25 मोबाइल फोन, दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए गए।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना जगदीशपुरा में मु.अ.सं. 516/2026 के तहत उत्तर प्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments