HomeHealth & Fitnessकिशोरी से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया POCSO एक्ट...

किशोरी से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया POCSO एक्ट के तहत मामला

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र में 22 मई 2026 को एक किशोरी के साथ अभद्रता और मोबाइल नंबर मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता उस समय अपनी दुकान पर बैठी हुई थी, तभी एक युवक वसीम पुत्र भूरा उर्फ खालिद निवासी नंगला राई वहां पहुंचा और उसके साथ बदतमीजी की तथा मोबाइल नंबर की मांग की।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-80/2026, धारा 74 बीएनएस तथा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाइट-

police

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी वसीम के साथ कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में थाना पुलिस ने मारपीट करने वालों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना-चौकी, डायल-112 या उच्चाधिकारियों के सीयूजी नंबर पर दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments