महराजगंज के बृजमनगंज में पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात कुआडाड़ी पुलिस चौकी पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बनी बाजार की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान हिमांशु मौर्य (पुत्र दुर्गेश मौर्य, निवासी ग्राम बरडाड़ टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज) के रूप में बताई। उसकी उम्र 19 वर्ष है। उसने स्वीकार किया कि यह बाइक उसने अपने साथी दीपक यादव के साथ मिलकर कुछ समय पहले बरडाड़ निवासी अजीत के घर के सामने से चोरी की थी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु मौर्य के खिलाफ पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं। वह संतकबीरनगर के मेंहदावल, दिल्ली के समसपुर बादली थाने और बृजमनगंज थाने में चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित था। पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में ले लिया है। अभियुक्त हिमांशु मौर्य के खिलाफ थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 187/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक विवेक रंजन, विक्की कुमार, दीपक यादव और कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार:बृजमनगंज पुलिस ने पकड़ा, 6 मुकदमों में वांछित था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












