श्रावस्ती जिले के ग्राम पंचायत महादेवा स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में रविवार को एक मजलिस का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय अकीदतमंदों ने शिरकत की। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना ने कर्बला के शहीदों की शहादत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सत्य और असत्य की लड़ाई में अपनी और अपने साथियों की कुर्बानी देकर पूरी इंसानियत को जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। मौलाना की तकरीर के बाद नौहाख्वानी और सीनाज़नी (मातम) की गई। इसमें अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को नजराना-ए-अकीदत पेश किया। मजलिस के समापन पर देश में अमन, चैन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर हुसैनिया इमामबाड़े के मुतवल्ली, स्थानीय संभ्रांत नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
महादेवा में हुसैनिया इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन:कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि, अमन-चैन की दुआ मांगी गई
RELATED ARTICLES












