Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावण मास के चौथे दिन बाबा भोलेनाथ का हुआ दिव्यश्रृंगार:निचलौल में महामंगला...

श्रावण मास के चौथे दिन बाबा भोलेनाथ का हुआ दिव्यश्रृंगार:निचलौल में महामंगला आरती में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष


निचलौल। श्रावण मास के चौथे रविवार को शाम 7:00 बजे शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। इस दौरान शाम को बाबा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार किया गया। महामंगला आरती के समय पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से आरती में भाग लिया। भक्तों ने भगवान शिव से सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और मनमोहक प्रतीत हुआ। श्रावण मास के इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और शिव भक्ति का माहौल बना रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments