HomeHealth & Fitnessकेजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

WhatsApp Image 2026-08-02 at 5.37.01 PM

लखनऊ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘ नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत ’ संकल्प अभियान का प्रदेश स्तरीय भव्य शुभारंभ रविवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रशासनिक भवन स्थित ब्राउन हॉल में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के दस हजार से अधिक स्थानों से जुड़े एक करोड़ से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव, केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के सचिव सुहास एल.वाई. व माय भारत उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक गोपेश पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थिति रही। कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक स्वयंसेवकों एवं केजीएमयू के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन से जुड़कर ‘ नशा मुक्ति एवं विकसित भारत ’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments