Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बसडीलिया में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित:बच्चों और गर्भवती महिलाओं का...

बसडीलिया में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित:बच्चों और गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण, दी जरूरी जानकारी


स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने के उद्देश्य से बसडीलिया में ‘ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस’ (VHND) सत्र का आयोजन किया। शनिवार को हुए इस सत्र में गांव की गर्भवती महिलाओं और बच्चों का विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। सत्र के दौरान, एएनएम पूजा ने बच्चों का वजन लिया और उनके स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को समय पर टीकाकरण कराने तथा पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। पूजा ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकत्री शमा परवीन (बसडीलिया द्वितीय) और नूरे अफ्शां (बसडीलिया तृतीय) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं को सत्र के बारे में जागरूक किया और उन्हें केंद्र तक पहुंचाया। इस अवसर पर विभागीय चार्ट और पोस्टरों के माध्यम से भी ग्रामीणों को पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments