डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गौतम बुद्ध के ननिहाल माने जाने वाले बौद्ध स्थल देवदह में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-वंदना की। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव और अन्य पदाधिकारियों ने देवदह पहुंचे हजारों लोगों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं, बाबा साहब के अनुयायियों और बौद्ध उपासकों ने बौद्ध स्तूप की परिक्रमा कर पूजा-वंदना की। समिति की ओर से सभी को जलपान भी कराया गया। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के एकसड़वा बुद्ध विहार, टेढ़ीघाट बुद्ध विहार, हथियागढ़ बुद्ध विहार, बेलवा, महेशपुर महेदिया और अड्डा बाजार से डॉ. भीमराव अम्बेडकर की झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों के साथ धूमधाम से अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारी जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचंद पटेल, अमरनाथ चौधरी, प्रहलाद गौतम, त्रिपुरारी यादव, रामसेवक, राम लगन गौतम, डॉ. गौरीशंकर, संतराम प्रसाद, अनुराधा गौतम, अन्नू गौतम, फुलमनी गौतम और विजय गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर क्षेत्र में अम्बेडकर जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम:बौद्ध स्थल देवदह सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-वंदना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











